1.रिश्ते और मजबूत करेंगे चीन व उ. कोरिया
• परमाणु हथियार विवाद के बीच चीन और उत्तर कोरिया अपने संबंधों को और मजबूत करने पर सहमत हैं। चीन ने दोस्ती को दोनों देशों के नागरिकों की बहुमूल्य संपदा करार दिया है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत की उत्तर कोरिया प्रशासन के साथ पहले दौर की बातचीत में दोनों देशों ने अपने संबंध और प्रगाढ़ करने के प्रति उत्सुकता दिखाई है।
• इस बातचीत में उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों और मिसाइल विकास कार्यक्रम पर कोई चर्चा नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि चीन उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है।
• चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी विदेशी मामलों के प्रमुख सोंग ताओ राष्ट्रपति चिनफिंग के विशेष दूत के रूप में इन दिनों उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं।
• अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीजिंग दौरे के बाद हो रही विशेष दूत की यात्र से उम्मीद है कि चीन उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए दबाव बनाएगा। सोंग की कोरियाई उच्च अधिकारी चो योंग हे के साथ शुरुआती बातचीत में दोनों देशों ने अपने संबंध और प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई है। चीनी विदेश मंत्रलय के बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने आपसी हितों के क्षेत्रों और परंपरागत दोस्ती को बढ़ाने का फैसला किया है।
• वार्ता में चीनी विशेष दूत ने चीन में हुए कम्युनिस्ट पार्टी के 19 वें महाधिवेशन में लिए गए निर्णयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शुक्रवार को प्योंगयांग पहुंचे सोंग ताओ का दौरा कितने दिनों का होगा, यह अभी निश्चित नहीं है।
• अंतरराष्ट्रीय मंच पर चीन उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों का विरोध करता है। वह उत्तर कोरिया के साथ चल रहे अमेरिकी गतिरोध को वार्ता के जरिये दूर करने पर भी जोर देता है। लेकिन उत्तर कोरिया को वह किन मुद्दों पर वार्ता के लिए तैयार कर पाएगा, यह देखा जाना बाकी है।
• वैसे शुक्रवार को ही संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के राजदूत ने साफ कर दिया है कि उनका देश अपने परमाणु हथियारों पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं है।

2. दुनिया के 200 देश पेरिस जलवायु समझौते पर एकजुट
• दुनिया के करीब 200 देश जलवायु परिवर्तन पर 2015 में हुए पेरिस समझौते को सही दिशा में ले जाने में सफल हुए हैं। इन देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समझौते से हटने की घोषणा के बावजूद एकजुटता दिखाई।
• जर्मनी के बॉन शहर में दो सप्ताह तक चला जलवायु सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त हो गया। सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाले फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनिमारामा ने कहा कि पेरिस समझौते की भावना और उसकी गति बनाए रखने का संकल्प लिया गया है।
• प्रतिनिधिमंडल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने की मौजूदा योजना की समीक्षा 2018 में शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। इसे तालानोआ वार्ता का नाम दिया गया है। फिजी शब्द तालानोआ का अर्थ होता है कहानी कहना और अनुभव साझा करना।
• सम्मेलन में पेरिस समझौते की विस्तृत नियमावली का मसौदा तैयार करने की दिशा में भी प्रगति हुई। समझौते में इस शताब्दी में जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल खत्म करने का लक्ष्य है। नियमावली अगले साल दिसंबर तक तैयार हो जाएगी।
• कई प्रतिनिधिमंडलों का कहना था कि इस पर तेजी से काम होना चाहिए। ब्राजील के पर्यावरण मंत्री जोस सर्नी फिल्हो ने कहा कि अभी हम तेज कदमों से चल रहे हैं, इसलिए सभी देशों को यहां से अपनी गति तेज करने की जरूरत है।
• इथोपिया के गेब्रु जेंबर एंडाल्यू ने कहा कि बॉन में प्रगति के बावजूद कई क्षेत्रों में काम अब भी पिछड़ा है। पेरिस समझौते में वैश्विक तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन मौजूदा नीतियों से इसके 2100 तक करीब तीन डिग्री बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए तालानोआ वार्ता में सख्त नीतियों की तरफ कदम बढ़ाए जाएंगे।
• पेरिस सम्मेलन से हटने की जून में ट्रंप की घोषणा के बाद बॉन सम्मेलन हुआ। इस दौरान अन्य किसी देश ने अमेरिका अनुसरण नहीं किया। जीवाश्म ईंधन पर निर्भर देशों ने भी पेरिस समझौते का समर्थन किया। पर्यावरण समूहों ने बॉन सम्मेलन के नतीजे को सही दिशा में कदम बताया।
• ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए सख्त कदम उठाने पर सहमत
• समझौते से अमेरिका के हटने के बावजूद नियमावली का मसौदा तैयार करने में हुई प्रगति

3. यूएन ने आईसीजे चुनाव पर किया विचार विमर्श
• संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष मिरोस्लाव लैजकक ने अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में एक सीट के लिए भारत और ब्रिटेन के उम्मीदवारों के बीच बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए अगले सप्ताह होने वाले अहम चुनाव के मद्देनजर न्यूयार्क में कई दौर की बातचीत की।
• हेग स्थित आईसीजे में फिर से चुनाव लड़ रहे भारत के दलवीर भंडारी और ब्रिटेन के क्रि स्टोफर ग्रीनवुड ने संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद दोनों में 11 चरणों में हुए चुनाव में बड़ी लड़ाई लड़ी लेकिन चुनाव बेनतीजा रहा। महासभा और सुरक्षा परिषद में 12वें चरण के मतदान के लिए सोमवार दोपहर को बैठक होनी है।
• बैठक की अध्यक्षता लैजकक करेंगे। पिछले दो सप्ताह में दो दिन से ज्यादा चले चुनाव के लगातार चरणों में 70 वर्षीय भंडारी को 193 सदस्यीय महासभा में करीब दो-तिहाई बहुमत मिला था। दूसरी ओर 62 वर्षीय ग्रीनवुड को सुरक्षा परिषद में भंडारी के पांच मतों के मुकाबले नौ मत मिले थे।
• आईसीजे के नियमों के मुताबिक, उम्मीदवारों को चयनित घोषित किए जाने के लिए महासभा और सुरक्षा परिषद दोनों में बहुमत हासिल करने की जररत होती है। आईसीजे की पीठ में 15 न्यायाधीश हैं। उसके एक तिहाई न्यायाधीशों के लिए हर तीन साल में चुनाव होता है।

4. सीरिया मामले में जापान का प्रस्ताव खारिज

• सीरिया में रासायनिक हथियारों के हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच को एक महीने के लिए नवीनीकृत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जापान की ओर से आज एक प्रस्ताव पेश किया गया जिसे रूस ने अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल कर खारिज कर दिया।
• इस प्रस्ताव का मसौदा जापान ने ही तैयार किया था। यह प्रस्ताव सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के दोषी का पता लगाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय जांच को एक महीने के लिए नवीनीकृत करने के लिए पेश किया गया। संयुक्त राष्ट्र और रासायनिक हथियार निषेध संगठन की ओर से की जा रही संयुक्त जांच की समय सीमा समाप्त हो गई है।
• संयुक्त जांच का गठन 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति से किया गया था। इस संयुक्त जांच में यह सामने आया है कि इस वर्ष चार अप्रैल को एक हमले में सीरियाई सरकार ने प्रतिबंधित रासायन‘‘सैरिन’का इस्तेमाल किया था।सीरिया में 2011 से शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद से रूस कुल 11 बार अपनी वीटो शक्ति का प्रयोग कर सीरिया के खिलाफ सुरक्षा परिषद की कार्रवाई को रोक चुका है।
• इससे पहले रूस ने कल एक समान मुद्दे पर प्रतिद्वंद्वी अमेरिकी मसौदा प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया था। गौरतलब है कि सुरक्षा परिषद में किसी भी प्रस्ताव को पारित होने के लिए नौ सदस्य देशों का समर्थन हासिल करना होता है। इसके अलावा अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और चीन की ओर से वीटो शक्ति का इस्तेमाल भी नहीं किया जाना चाहिए।

5. पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने की पैरवी : सीईसी-ईसी की नियुक्ति कॉलेजियम प्रणाली से हो
• पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने तटस्थता की अवधारणा को बरकरार रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सहित चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक कॉलेजियम पण्राली गठित करने की आज हिमायत की।
• कुरैशी ने कहा कि चुनाव आयुक्तों को राजनीतिक नियुक्तियों का एक अवांछित टैग मिलता है और वक्त आ गया है, जब सीईसी सहित सभी चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियां एक कॉलेजियम पण्राली के जरिए की जाए। साल 2010 से 2012 तक इस संवैधानिक संस्था के प्रमुख रहे कुरैशी ने कहा कि चुनाव आयोग दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए शानदार काम कर रहा है।
• उन्होंने कहा, लेकिन एक चीज मुझे हैरान करती है कि हमारे पास एक ऐसी पण्राली नहीं है, जहां आयुक्तों को कॉलेजियम पण्राली के जरिए नियुक्त किया जाए। हमें राजनीतिक नियुक्तियों का एक अवांछित टैग मिला है और यह सुनना वाकई में खराब लगता है।
• कुरैशी ने उपनगर जुहू में पृवी थियेटर में आयेजित मुंबई लिटफेस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में चुनाव आयोगों के प्रमुख और यहां तक कि भारत में केंद्रीय सतर्कता आयोग और केंद्रीय सूचना आयोग जैसी अन्य संस्थाओं के प्रमुखों को एक कॉलेजियम पण्राली के जरिए चुना जाता है और जहां चयन में सरकार एवं विपक्षी नेता की आमराय होती है। लेकिन दुर्भाग्य से चुनाव आयोग को इस व्यवस्था से वंचित रखा गया है।
• कुरैशी ने ‘‘ऐन अनडॉक्युमेंटेड वंडर – द मेकिंग ऑफ द ग्रेट इंडियन इलेक्शन’ पुस्तक लिखी है। वह ‘‘काउंटिंग एवरी वोट’ विषय पर प्रख्यात पत्रकार एनराम के साथ अपने विचार रख रहे थे।

6. नासा ने छोड़ा अगली पीढ़ी का मौसम उपग्रह जेपीएसएस-1
• अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अगली पीढ़ी के एक उपग्रह को लांच किया है जो दुनियाभर के मौसम की निगरानी करेगा। इस सैटेलाइट से भेजी गई जानकारियों से मौसम के सटीक पूर्वानुमान में और सुधार आएगा।
• ज्वाइंट पोलर सैटेलाइट सिस्टम-1 (जेपीएसएस-1) नामक इस उपग्रह को नासा और नेशनल ओशियनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने साङो तौर पर लांच किया है। सेटेलाइट को कैलिफोर्निया के वैंडनबर्ग एयरफोर्स बेस से सुबह के समय छोड़ा गया।
• जेपीएसएस-1 पृथ्वी के एक से दूसरे ध्रुव की 14 बार परिक्रमा कर दिन में दो बार नासा को पृथ्वी के मौसम की जानकारी देगा। इस सेटेलाइट में कई आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया गया है। इससे वायुमंडल, भूमि, समुद्रतल के तापमान, ज्वालामुखी और तूफान की तीव्रता का अनुमान लगाया जा सकेगा।
• एनओएए के तहत मौसम का सटीक अनुमान लगाने के लिए लांच किए जाने वाले चार अगली पीढ़ी की सेटेलाइटों में जेपीएसएस-1 पहला है।
• जेपीएसएस-1 के साथ नासा अपने ‘एजुकेशनल नैनो सेटेलाइट प्रोग्राम’ के तहत चार छोटे सेटेलाइट को भी लांच करेगा।

7. हरियाणा की मानुषी बनीं मिस वर्ल्ड
• 17 साल बाद भारतीय सुंदरता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। चीन के सान्या शहर में शनिवार रात रंगारंग कार्यक्रम में मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को इस साल का मिस वर्ल्ड घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।
• मानुषी ने सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए मिस वल्र्ड का खिताब अपने नाम किया। वह हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड चुना गया था। दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं।
• मानुषी से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस व्यवसाय में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? जवाब में मानुषी ने कहा कि मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान-प्यार मिलना चाहिए।
• मेडिकल छात्र हैं मानुषी120 साल की मानुषी छिल्लर सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज की छात्र हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल में हुई है।
• मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग रोमांचक जैसे खेल पसंद हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य में प्रशिक्षण लिया है। वह स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं।
🙏🙏🙏🙏🙏🤗🤗🤗🤗

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *