06 March 2018(Tuesday)

1.अमेरिका इसी हफ्ते स्टील पर 25% और एल्युमिनियम पर 10% आयात शुल्क लगाएगा, चीन-यूरोप के साथ ट्रेड वॉर की आशंका
• अमेरिका इसी हफ्ते स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क लगा सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले गुरुवार को स्टील पर 25% और एल्युमिनियम पर 10% आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया था। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से इनका आयात शुल्क मुक्त है, लेकिन इसका लाभ चीन और जर्मनी जैसे देशों को हो रहा है। रॉस ने इस संभावना से इनकार किया कि यूरोपीय देश अमेरिकी चीजों के आयात पर शुल्क लगा सकते हैं।
• एक इंटरव्यू में रॉस ने कहा, ‘विश्व युद्ध के बाद यूरोप और एशिया के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका द्वारा शुल्क मुक्त आयात अच्छी पॉलिसी थी। अब ये देश बड़े और मजबूत हो गए हैं। इसलिए उस नीति को जारी रखना गलत है। प्रस्तावित आयात शुल्क बहुत कम है। इससे अमेरिका को साल भर में 9 अरब डॉलर (58,500 करोड़ रुपए) मिलेंगे, जो इकोनॉमी का 1% भी नहीं है।’
• ट्रंप के प्रस्ताव का चीन और यूरोपियन यूनियन ने कड़ा विरोध किया है। लेकिन इसका ट्रंप पर कोई असर पड़ता नहीं लग रहा। उन्होंने ट्वीट किया कि अमेरिका दूसरी वस्तुओं के आयात पर भी शुल्क लगाएगा। यूरोप को निशाना बनाते हुए ट्रंप ने कहा कि वहां पहले से काफी ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी है। इससे अमेरिकी कंपनियों के लिए वहां कार बेचना मुश्किल हो गया है। यह व्यापार असंतुलन है। अगर यूरोप ने और टैक्स बढ़ाया तो हम भी उनकी कारों पर टैक्स लगाएंगे।
• ट्रंप के अनुसार व्यापार युद्ध अच्छी बात है। इसके बारे में रॉस ने कहा कि प्रमुख देशों के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा है। यानी वे देश अमेरिका को जितना निर्यात करते हैं, उससे कम आयात करते हैं। व्यापार युद्ध हुआ तो उन देशों को ज्यादा नुकसान होगा। अमेरिका का सर्वाधिक व्यापार घाटा चीन के साथ, 24 लाख करोड़ का है। भारत नौवें नंबर पर है। भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 1.5 लाख करोड़ रुपए का है।
• भारत पर असर : मेरिका को 13,000 करोड़ का स्टील-एल्युमिनियम निर्यात
• अमेरिका को भारत से स्टील और एल्युमिनियम का ज्यादा निर्यात नहीं होता है। साल 2016-17 के दौरान अमेरिका को 10,687 करोड़ के आयरन, स्टील और इनसे बनी वस्तुओं का निर्यात किया गया था।
• इसके अलावा एल्युमिनियम और इससे बनी वस्तुओं का निर्यात 2,346 करोड़ रुपए का था। अमेरिका को होने वाले कुल निर्यात में इन दोनों धातुओं का हिस्सा सिर्फ 4.6% है।

2. एक्सिस बैंक पर तीन करोड़ और इंडियन ओवरसीज बैंक पर दो करोड़ जुर्माना
• रिजर्व बैंक ने फंसे कर्ज (एनपीए) के वर्गीकरण नियमों के उल्लंघन को लेकर एक्सिस बैंक पर 3 करोड़ रपए और केवाईसी व अन्य नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) पर 2 करोड़ रपए का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।
• केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने 31 मार्च 2016 को वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक की जांच की। रिजर्व बैंक के बयान के अनुसार जांच से यह पता चला कि एनपीए के आकलन के संदर्भ में समय-समय पर जारी विभिन्न नियमों का उल्लंघन किया गया। इसमें कहा गया है, ‘‘आरबीआई ने आय पहचान एवं संपत्ति वर्गीकरण (आईआरएसी) के बारे में जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर एक्सिस बैंक पर 3 करोड़ रपए का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है।’
• एक अलग विज्ञप्ति में केंद्रीय बैंक ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक की एक शाखा में धोखाधड़ी का पता चला है। इसके अनुसार बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट समेत दस्तावेजों की जांच से यह पता चला कि बैंक ने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) नियमों का अनुपालन नहीं किया। इसको लेकर बैंक पर 2 करोड़ रपए का जुर्माना लगाया गया है।’ रिजर्व बैंक ने कहा कि दोनों बैंकों पर कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर की गई है।

3. पाक पीएम नेपाल पहुंचे, ओली से मिले
• पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी क्षेत्रीय राष्ट्रों के साथ अपने देश के संबंध प्रगाढ़ करने के प्रयास में दो दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे। इस यात्रा पर वह नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे।अब्बासी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आमंतण्रपर यहां आए हैं।
• प्रधानमंत्री ओली की उपस्थिति में टुंडीखेल ग्राउंड के आर्मी पवैलियन में उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। ओली के पिछले महीने कार्यभार संभालने के बाद अब्बासी पहले उच्चस्तरीय विदेशी नेता हैं जो नेपाल की यात्रा पर आए हैं।
• नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अब्बासी ने नेपाल के समकक्ष ओली से मुलाकात की और आपसी हित के मामलों पर नजरिये साझा किए। अपनी यात्रा के दौरान अब्बासी मंगलवार को काठमांडो स्थित राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में नेपाली राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी से मुलाकात करेंगे।
• वह नेपाली अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। तीन साल के अंतराल के बाद कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नेपाल के दौरे पर आया है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 18 वें दक्षेस सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए थे।

4. चीन ने बढ़ाया रक्षा बजट : भारत के हालिया रक्षा बजट से चार गुना ज्यादा
• चीन ने इस साल रक्षा खर्च में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 175 अरब डालर किए जाने की घोषणा की। यह भारत के हालिया रक्षा बजट का चार गुना है। भारत का रक्षा बजट 46 अरब डालर का है।
• बजट रिपोर्ट के अनुसार चीन रक्षा बजट को 2018 में 8.1 प्रतिशत तक बढ़ाएगा। पिछले साल चीन ने इसमें सात प्रतिशत की वृद्धि की थी।
• समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) में पेश दस्तावेज के हवाले से कहा कि 2018 का रक्षा बजट 1110 अरब युआन (175 अरब डॉलर) होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल चीन ने रक्षा खर्च को बढ़ाकर 150.5 अरब डालर किया था।
• चीन, अमेरिका के बाद रक्षा क्षेत्र पर खर्च करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका का रक्षा बजट 602.8 अरब डालर है। चीन की आधिकारिक मीडिया ने रक्षा खर्च को बढ़ाकर 175 अरब डालर किए जाने पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह पिछले दो साल की तुलना में थोड़ा अधिक है।
• 2013 के बाद तीसरी बार रक्षा बजट में इकाई अंक की वृद्धि की गई है। 2016 में रक्षा खर्च में 7.6 प्रतिशत और 2017 में सात प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

5. डब्ल्यूटीओ सोलर विवाद पर पैनल बनाने को तैयार
• विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निवारण समिति पैनल गठित करने को सहमत हो गई है जो यह जांच करेगा कि भारत ने सोलर पैनल और मॉड्यूल के मामले में पिछले फैसले का पालन किया है या नहीं। भारत के नियम के अनुसार सोलर पैनल और मॉड्यूल में घरेलू पुर्जे होना अनिवार्य है।
• अमेरिका ने यह मामला डब्ल्यूटीओ में उठाया था।1वर्ष 2016 में डब्ल्यूटीओ ने कहा था कि भारत सरकार द्वारा अपने नेशनल सोलर मिशन के लिए बिजली खरीद के समझौते अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप नहीं हैं। अमेरिका ने पिछले साल दिसंबर में डब्ल्यूटीओ में दोबारा शिकायत की थी कि भारत उसके फैसले का अभी भी पालन नहीं कर रहा है। हालांकि भारत ने कहा कि वह डब्ल्यूटीओ के फैसले का पालन कर रहा है।
• भारत ने अनुरोध किया था कि नियमों के अनुपालन के सत्यापन के लिए पैनल का गठन किया जाए।
• डब्ल्यूटीओ ने एक बयान में कहा कि विवाद निवारण बॉडी पैनल का गठन करने को तैयार हो गया है जो सोलर पैनल और मॉड्यूल के लिए अनिवार्य घरेलू पुर्जो के संबंध में उसके पिछले फैसले के अनुपालन का सत्यापन करेगा।
• अमेरिका ने 2014 में डब्ल्यूटीओ के समक्ष शिकायत में कहा था कि जवाहरलाल नेहरू नेशनल सोलर मिशन के फेज-1 और फेज-2 के तहत सोलर पैनल और मॉड्यूल की खरीद के लिए घरेलू पुर्जे होने की अनिवार्यता की शर्त अमेरिकी सोलर पावर विकासकर्ताओं के लिए भेदभावपूर्ण है।
• भारत ने 2010 में नेशनल सोलर पॉलिसी लांच की थी जिसमें 20 हजार मेगावाट सोलर पावर उत्पादन की क्षमता 2022 तक विकसित करने का लक्ष्य था। इस उभरते बाजार में तमाम अमेरिकी कंपनियां सोलर पैनल व उपकरण सप्लाई करने की इच्छुक हैं।

6. इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को मिली बढ़त
• इटली के में धुर दक्षिणपंथी और लोकलुभावन दलों को बढ़त मिली है, जबकि सत्तारूढ़ मध्य वाम दल डेमोक्रेटिक पार्टी पिछड़ गई है। लेकिन किसी भी दल को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है। इटली में रविवार को संसदीय हुए थे।
• सोमवार को मिले प्रारंभिक नतीजों के आधार पर अनुमान है कि धुर दक्षिणपंथी लीग पार्टी मीडिया मुगल सिल्वियो बलरुस्कोनी की फोरजा इटैलिया (गो इटली) पार्टी से आगे है। फोरजा इटैलिया भी दक्षिणपंथी गठबंधन में शामिल है।
• लीग पार्टी ने रोमा कैंप बंद करने, लाखों शरणार्थियों को बाहर करने और इस्लाम के खतरे से निपटने का ी वादा किया है। पार्टी को मिली बढ़त के बाद उसके नेता मैतियो साल्विनी के इटली का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना बढ़ गई है।
• फाइव स्टार मूवमेंट को मिला मतदाताओं का समर्थन : सरकार विरोधी फाइव स्टार मूवमेंट को परंपरागत दलों से ऊब चुके मतदाताओं का समर्थन मिला है। दक्षिणपंथी गठबंधन के बाद उसे दूसरा स्थान मिलने की संभावना है।

7. ऑस्कर: ’द शेप ऑफ वॉटर‘‘ सर्वश्रेष्ठ फिल्म
• मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड में इस बार फिल्म ‘‘द शेप ऑफ वॉटर’ की धूम रही। उसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म के निर्देशक गिलियेर मो देल तोरो को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया।
• मेक्सिको के इस निर्देशक ने इस साल गोल्डन ग्लोब्स, डीजीए, द क्रिटिक्स च्वाइस और बाफ्टा पुरस्कार भी अपने नाम कर किया है। उन्होंने इस श्रेणी में क्रिस्टोफर नोलन (डंकिर्क), जॉर्डन पीले (गेट आउट), ग्रेटा गर्विग (लेडी र्बड) और पॉल थॉमस एंडरसन (फैंटम रेड) को मात दी। पिछले पांच साल में किसी मेक्सिकोवासी को चौथा ऑस्कर मिला है।
• ‘‘द शेप ऑफ वॉटर’ फिल्म को प्रोडक्शन डिजाइन और ऑरिजनल स्कोर के क्षेत्र में भी पुरस्कार मिले। 90वें ऑस्कर अवॉर्ड के कार्यक्रम का आयोजन कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में किया गया है। मशहूर अभिनेता गेरी ओल्डमैन को ‘‘ डार्केस्ट ऑवर’ में ¨वस्टन चर्चिल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।
• ऑस्कर स्वीकार करते हुए ओल्डमैन ने कहा, गौरवशाली पुरस्कार के लिए शुक्रिया। फ्रांसिस मकडोर्मंड को फिल्म ‘‘री बिलबोर्डस आउटसाइड ए¨बग मिसौरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। यह 60 वर्षीय अदाकारा को दूसरा ऑस्कर है। भावुक मैकडोरमैंड ने कहा, मैं आज रात आपसे सिर्फ दो शब्द कहना चाहूंगी, समावेश और लेखक। सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार सैम रॉकवैल को‘‘री बिलबोर्डस आउटसाइड ए¨बग मिसौरी’ फिल्म के लिए दिया गया तो सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का सम्मान एलिसन जैनी को ‘‘आई, तान्या’ के लिए मिला।
• बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (फीचर) का पुरस्कार इकारस को मिला है। फॉरेन लैंग्वेज की श्रेणी में चिली की फिल्म ‘‘ए फंटास्टिक वूमेन’ ने मारी बाजी। पुरस्कार स्वीकार करते हुए निर्देशक सेबस्टन लेलिओ ने अपने दोस्तों और कलाकारों का शुक्रिया अदा किया। ‘‘ए फैनटास्टिक वूमन’ ने इस श्रेणी में ‘‘द इंस्लट’ (लेबनान), ‘‘लवलेस’ (रूस), ‘‘ऑन बॉडी एंड सोल’ (हंगरी) और ‘‘द स्कवायर’ (स्वीडन) को मात दी। भारतीय कलाकार अली फजल की फिल्म ‘‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ को निराशा का सामना करना पड़ा।
• फिल्म में अली के साथ ज्यूडी डेंच भी हैं।वहीं बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार‘‘ब्लेड रनर 2049’ के लिए रोजर ए डिकिन्स को मिला। बेस्ड एडिटिंग के लिए ‘‘डनकर्क’ के ली स्मिथ को सम्मानित किया गया। डिजनी पिक्र्चस की ‘‘कोको’ को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटिड फीचर फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया।
• फिल्म ने इस श्रेणी में ‘‘ल¨वग विन्सेंट’, ‘‘द बॉस बेबी’, ‘‘फर्डिनेंड’ और ‘‘द ब्रेडविनर’ को मात दी। जॉर्डन पीले ने फिल्म ‘‘गेट आउट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा श्रेणी में पुरस्कार हासिल किया। अभिनेता से निर्देशक बने पीले का यह पहला अकादमी पुरस्कार है। हॉरर फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में भी नामित किया गया था।

8. फोर्ब्स की 25 ‘‘नवोन्मेषी’ महिलाओं की सूची जारी
• अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से पहले फोर्ब्स इंडिया ने इस सप्ताहांत अपनी ‘‘डब्ल्यू-पॉवर ट्रेलब्लेजर’ (नवोन्मेषी महिला शक्ति) सूची जारी की है, जिसमें कारोबारी जगत में आगे बढ़ने वाली 25 प्रमुख महिलाओं के नाम हैं।
• इन 25 महिलाओं में जगरनॉट बुक्स की प्रकाशक चिक्की सरकार, बीब्लंट की संस्थापक-निदेशक अधुना भबानी, पब्लिसिस मीडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुप्रिया आचार्य, एफआईबी-एसओएल लाइफ टेक्नोलॉजीज की सह-संस्थापक कविता साईराम, जे सागर एसोसिएट्स की संयुक्त प्रबंधन सहयोगी दीना वाडिया और शिवप्रिय नंदा भी शामिल हैं।
• फोर्ब्स इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हम यह बताना चाहते हैं कि यह कोई रैकिंग नहीं है, बल्कि इसमें विभिन्न क्षेत्रों की नवोन्मेषी महिलाओं को शामिल किया गया है, जिसमें प्रौद्योगिकी, कानून, बैंकिंग, बीमा, मीडिया, बॉयोटेक और स्टार्टअप क्षेत्र की महिलाएं हैं।
• ’फोर्ब्स इंडिया के संपादक ब्रायन कार्वाल्हो ने कंपनियों के निदेशक मंडल में महिलाओं की कमी को लेकर कहा, ‘‘पिछले साल के डब्ल्यू-पॉवर सूची को भारी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी, जिसे देखते हुए जल्द ही इसका दूसरा संस्करण लांच किया गया है। यह संस्करण अद्वितीय है, क्योंकि इसमें कोई रैंकिंग नहीं है, बल्कि हमने गुणात्मक दृष्टिकोण अपनाया है।’

Sorce of the News (With Regards):- compile by Dr Sanjan,Dainik Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *