12 Sep समसामयिकी
INTERNATIONAL/BILATERAL
1.अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करना चाहता है भारत: ट्रंप
• राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के साथ भारत व्यापार समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उनके प्रशासन के कड़े रुख के बावजूद भारत व्यापार समझौता को लेकर इच्छुक है।
• न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, ट्रंप उस सब्सिडी को समाप्त करना चाहता है जो भारत और चीन जैसी अर्थव्यवस्थाएं प्राप्त करती रही हैं।
• राष्ट्रपति की नजर में अमेरिका विकासशील देश है और वह चाहते हैं कि किसी भी अन्य देश की तुलना में वह तीव्र वृद्धि करे। वह प्राय: भारत पर अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का आरोप लगाते रहे हैं।
• ट्रंप ने कहा, ‘भारत से दूसरे दिन कॉल आया। उन्होंने कहा कि वे पहली बार व्यापार समझौता करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके पास किसका फोन आया था।
• राष्ट्रपति ने शुक्रवार को साऊथ डकोता में एक कार्यक्रम में अपने समर्थकों के बीच कहा, ”पूर्व सरकार के साथ उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की। वे जो चीजें चल रही थी, उससे खुश थे।
• इस बीच, अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा है कि भारत द्वारा रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के बड़े सैन्य सौदे को लेकर अमेरिका भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा।
• रूस से भारत हवाई रक्षा प्रणाली पांच एस-400 ट्रिउंफ मिसाइल करीब 4.5 अरब डालर में खरीदने की योजना बना रहा है। अमेरिका ने एक कानून के तहत रूस से हथियारों की खरीद पर रोक लगा रखी है। ऐसे में भारत के रूस के साथ हथियार सौदा करने से इस कानून का उल्लंघन माना जा रहा है।
2. आर्थिक गलियारे का विस्तार किया जाएगा : चीन
• चीन ने सोमवार को कहा कि वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को पाकिस्तान के पश्चिम तक विस्तार देगा। चीन पहले ही अफगानिस्तान को (पाकिस्तान के पश्चिम में) सीपीईसी में शामिल होने का आमंतण्रदे चुका है। इसके आगे पश्चिम में स्थित ईरान ने परियोजना में शामिल होने की रुचि दिखाई है।
• चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, दोनों पक्ष सीपीईसी को आगे बढ़ाएंगे। पाकिस्तान के आर्थिक विकास और पाकिस्तानी लोगों की जरूरतों के मद्देनजर हम सीपीईसी के लिए रास्तों व सहयोग की पहचान करेंगे।
• उन्होंने कहा, हम औद्योगिक सहयोग व लोगों की जीविका से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाएंगे और सीपीईसी को पश्चिमी इलाके तक विस्तार देंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे फायदा पहुंचाएंगे।
• सीपीईसी में चीन के काशगर व पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को जोड़ने की परिकल्पना है। गेंग चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीते सप्ताह पाकिस्तान दौरे के बारे में जवाब दे रहे थे।
3. रूस में होने जा रही है सबसे बड़ी मिलिटरी ड्रिल
• मंगलवार को रूस अपने इतिहास की सबसे बड़ी मिलिटरी ड्रिल ‘Vostok-2018’ लॉन्च करने जा रहा है जिसमें 3,00,000 सैनिक शामिल होंगे। इस ड्रिल में चीन के सैनिक भी हिस्सा लेंगे। रूस ने इस ड्रिल की तुलना USSR के 1981 वॉर गेम से की है जिसमें 1,00,000 से 1,50,000 सैनिक शामिल थे। साथ ही
• यह सोवियत काल की सबसे बड़ी मिलिटरी एक्सरसाइज में से एक थी।रूस के रक्षा मंत्री कहा कहना है कि 3,00,000 सैनिक, 36,000 मिलिटरी वीकल, 1,000 प्लेन और 80 वॉरशिप के साथ यह अब तक की सबसे बड़ी ड्रिल होगी।
• उन्होंने कहा कि आप कल्पना कीजिए कि एक साथ 36,000 मिलिटरी गाड़ियां चल रही हो जो हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा समुद्र में भी रूस कई वैसे जहाजों को लाएगा जिसमें कलिबर मिसाइल लगे होंगे। इन मिसाइलों का इस्तेमाल सीरिया में किया जा चुका है।
• इस बार की तुलना में रूस की पिछली मिलिटरी एक्सरसाइज में सैनिकों की संख्या आधी ही थी। इस ड्रिल में रूस अपने नए हथियारों का भी प्रदर्शन करेगा जिसमें इस्कांदर मिसाइल, T-80 और T-90 टैंक्स और Su-34 और Su-35 लड़ाकू विमान भी शामिल होंगे।
• रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस ड्रिल में हिस्सा लेंगे। रूस के मिलिटरी विश्लेषक पावेल ने बताया कि यह ड्रिल भविष्य में होने वाले विश्व युद्ध की तैयारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह सिर्फ कोई संकेत या संदेश नहीं है बल्कि यह एक युद्ध की तैयारी है। हालांकि रूस ने इस बात का खंडन किया है कि यह ड्रिल किसी देश के लिए परेशान होने की वजह बन सकती है।
NATIONAL
4. आठ शहरों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी
• केंद्र सरकार ने देश के आठ शहरों को महिलाओं के लिए अति सुरक्षित बनाने का फैसला किया है। इसके लिए गृह मंत्रलय ने ‘निर्भया फंड’ से करीब तीन हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इन शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर पैनिक बटन, बस और रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं और बच्चों के लिए शयनकक्ष, महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम जैसे सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
• गृह मंत्रलय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस को जिन शहरों में चलाया जाएगा उनमें राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और लखनऊ है। यह वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक चलेगी।
• हाल ही में प्रोजेक्ट के लिए निर्भया फंड से 2,919.55 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस फंड का गठन 2013 में किया गया था। इसका मकसद देश में महिला सुरक्षा को मजबूत करना था।
• बता दें कि दिसंबर 2012 में दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई निर्भया की स्मृति में यह कोष शुरू किया गया है। निर्भया कांड के बाद देश में भारी आक्रोश देखा गया था।
• सार्वजनिक स्थानों पर पैनिक बटन
• कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे सीसीटीवी कैमरे
• स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट लगेंगी
• महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम होगी
• आकस्मिक मदद केंद्र बनेंगे
• फोरेंसिक और साइबर क्राइम सेल
• सार्वजनिक वाहनों में होंगे कमांडो
• महिला शौचालयों का प्रबंध
• निर्भया फंड के तहत केंद्र सरकार ने मंजूर किए 3000 करोड़
SCIENCE
5. तेजस की बढ़ी ताकत, हवा में ही भरा ईधन
• भारत ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करते हुए देश में ही बने हल्के लड़ाकू विमान तेजस में हवा में ही ईंधन भर कर बड़ी सफलता अर्जित की। इसके साथ ही भारत सैन्य श्रेणी के विमानों में हवा में ईंधन भरने की क्षमता वाले चु¨नदा देश में शामिल हो गया है।
• गत चार सितम्बर को इस तकनीक का ‘‘ड्राई’ परीक्षण किया गया था जो पूरी तरह सफल रहा था। हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक आर माधवन के अनुसार वायु सेना के टैंकर विमान आई एल-78 ने तेजस में 2000 फुट की उंचाई पर 1900 किलो तेल भरा। तेजस की गति उस समय 270 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
• टैंकर विमान ने तेजस के भीतरी टैंक और ड्राप टैंक को पूरा भर दिया। तेजस को इस दौरान ¨वग कमांडर सिद्धार्थ सिंह उड़ा रहे थे। इस प्रक्रिया के समय ग्वालियर स्टेशन में स्थित नियंतण्रकक्ष से सभी पण्रालियों पर नजर रखी जा रही थी। विमान की सभी संबंधित पण्राली सभी कसौटियों पर पूरी तरह खरी उतरी।
PERSONALITY
6. डेनियल झांग
• चीन की ई-कॉमर्स दिग्गज अलीबाबा को उसका उत्तराधिकारी मिल गया है। कंपनी के संस्थापक और एक्जीक्यूटिव चेयरमैन जैक मा ने सोमवार को अपने 54वें जन्मदिन पर इसका एलान किया। जैक मा ने कहा है कि वे अगले साल पद छोड़ देंगे और कंपनी के सीईओ डेनियल झांग उनकी जगह कंपनी की बागडोर संभालेंगे।
• 420 अरब डॉलर की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा में अगली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने के लिए जैक मा ने रिटायरमेंट की घोषणा की है।1झांग को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा ने कर्मचारियों व शेयरधारकों को दिए संदेश में कहा, ‘कोई भी कंपनी केवल अपने संस्थापकों पर निर्भर नहीं रह सकती।’
• जैक मा अभी सालभर कंपनी की बागडोर अपने हाथ में रखेंगे, ताकि झांग बेहतर तरीके से जिम्मेदारी संभाल सकें।
7. ओमप्रकाश मिश्र
• दिल्ली में कानून की पढ़ाई कर चुके ओमप्रकाश मिश्र नेपाल में सुप्रीम कोर्ट के अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे। सोमवार को संसदीय समिति ने इस पद के लिए उनके नाम को सर्वसम्मति से सहमति दे दी। न्यायाधीश दीपक राज जोशी के बाद मिश्र सबसे वरिष्ठतम जज थे।
• राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा आधिकारिक नियुक्ति के बाद वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। 1दरअसल, संसदीय सुनवाई समिति ने तीन अगस्त को चीफ जस्टिस के लिए नामित जोशी के नाम को रद कर दिया था। उन पर शैक्षिक प्रमाणपत्रों में अनियमितता के साथ ही जन्म की तारीख में हेरफेर का आरोप था।
• पांच अगस्त को मिश्र ने बतौर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश कार्यभार ग्रहण कर लिया और इस बीच जोशी 15 दिन की छुट्टी पर चले गए। 1इसके बाद संवैधानिक परिषद ने 23 अगस्त को सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रधान न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्र को बतौर चीफ जस्टिस बनाए जाने को हरी झंडी दे दी।
• इधर, संसदीय समिति को मिश्र के खिलाफ चार शिकायत मिलीं। जिनमें से एक को बाद में वापस ले लिया गया। बाकी बची तीन शिकायतों पर समिति ने बंद कमरे में सुनवाई की।
8. सत्या त्रिपाठी
• संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने जाने माने भारतीय विकास अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी सत्या एस त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयार्क कार्यालय का प्रमुख और एजेंसी का सहायक महासचिव नियुक्त किया है।
• सत्या त्रिपाठी, त्रिनिदाद और टोबैगो के इलियट हैरिस का स्थान लेंगे। वह 2017 से यूएनईपी के सतत विकास के 2030 एजेंडे पर वरिष्ठ सलाहकार के रूप में तैनात थे।
9. नोवाक जोकोविक
• सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक यूएस ओपन का खिताब जीतने के बाद पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया। सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में स्पेन के स्टार राफेल नडाल पहले और स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।
• जोकोविक विश्व रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे, जबकि जुआन मार्टिन डेल पोत्रो एक स्थान फिसलते हुए चौथे स्थान पर आ गए। जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को भी एक स्थान का नुकसान हुआ और वह अब चौथे स्थान से फिसलकर पांचवें स्थान पर आ पहुंचे। क्रोएशिया के खिलाड़ी मारिन सिलिक, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और ऑस्टिया के डोमिनिक थिएम को एक-एक स्थान का फायदा हुआ।
• सिलिक, दिमित्रोव और थीएम क्रमश: छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को चार स्थानों का नुकसान हुआ। वह अब नौवें स्थान पर पहुंच गए। अमेरिका के खिलाड़ी जॉन इस्नर एक स्थान का फायदा उठाते हुए 10वें स्थान पर पहुंच गए।
10. एलेस्टेयर कुक
• पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक और मौजूदा कप्तान जो रूट की शतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट में अपनी दूसरी पारी में मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है।
• इंग्लैंड ने दूसरी पारी 8/423 रन पर घोषित कर दी और टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 464 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। कुक ने 147 और रूट ने 125 रनों की पारी खेली। कुक की यह आखिरी टेस्ट पारी है।
• अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले वे 35वें क्रिकेटर हैं। करियर के पहले और आखिरी टेस्ट में शतक जमाने वाले वे पांचवें क्रिकेटर हैं।
Sorce of the News (With Regards):- compile by Dr Sanjan,Dainik Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)
No Comments