🤗🤗🤗🤗🤗🤗🤗🤗🤗
*17 December 2017*
1.मध्यस्थता से विवाद सुलझाने का रास्ता साफ
• अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटान और अदालती मुकदमेबाजी को कम करने के लिए सरकार दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता (आरबिट्रेशन) केंद्र स्थापित कर रही है। यह केंद्र इस तरह के विवादों का एक स्वतंत्र और स्वायत्त वैकल्पिक समाधान तंत्र बने इसके लिए इसे कानून के जरिये स्थापित किया जा रहा है।
• इस आशय का एक बिल सरकार जल्द ही संसद में पेश करेगी।1नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र विधेयक 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में मंजूरी दे दी। कानून मंत्रलय के अधिकारियों के मुताबिक इस तरह के संस्थान की आवश्यकता लंबे अरसे से महसूस की जा रही थी।
• यह केंद्र ज्यादा कारगर और स्वायत्तता के साथ काम कर सके इसके लिए आरबिट्रेशन के लिए पहले से मौजूद अंतरराष्ट्रीय वैकल्पिक विवाद समाधान की जिम्मेदारियों को नया केंद्र अधिग्रहीत कर लेगा। इस केंद्र को वाणिज्यिक क्षेत्र में अधिक मान्य बनाने के लिए इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित करने का प्रावधान भी विधेयक में रखा गया है।
• सूत्र बताते हैं कि सरकार इस विधेयक को शीतकालीन सत्र में ही संसद में पेश कर सकती है।
• वोडाफोन टैक्स विवाद सरीखे मामलों को सुलझाने में केंद्र अहम भूमिका निभाएगा। इस संबंध में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश बीएन श्रीकृष्ण की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की थी।
• समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र संस्थागत आरबिट्रेशन की आवश्यकताओं को पूरा करने में असफल रहा है।
• न तो यह संस्थान अधिक संख्या में मामलों को ले सका और न ही मध्यस्थता के पक्षकारों के लिए पसंदीदा जगह बन पाया। इन्हीं वजहों से समिति ने सरकार को इस केंद्र को अपने हाथ में लेकर इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान बनाने की सिफारिश की थी।

2. उत्तर कोरिया ने यूएन में कहा, बनेंगे सबसे ताकतवर परमाणु संपन्न देश
• उत्तर कोरिया से खतरे को देखते हुए जापान अपनी सुरक्षा मजबूत करना चाहता है। इसके लिए उसकी अगले साल का रक्षा बजट बढ़ाकर रिकॉर्ड 46 अरब डॉलर (करीब 294,400 करोड़ रुपये) करने की योजना है।
• अखबार निक्केई के मुताबिक, जापान सरकार अप्रैल 2018 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के बजट प्रस्ताव में 5.19 टिलियन येन रक्षा खर्च के लिए आवंटित करना चाहती है। जापान के रक्षा बजट में लगातार छठे साल यह बढ़ोतरी होगी। मौजूदा वित्त वर्ष में रक्षा बजट 5.12 टिलियन येन है।
• बढ़े रक्षा बजट का ज्यादातर हिस्सा उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार और मिसाइल कार्यक्रम से जापान की रक्षा पर खर्च किया जाएगा। इसमें अमेरिकी सेना की मिसाइल रोधक प्रणाली लगाने का खर्च भी शामिल है।
• पिछले सप्ताह जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा ने कहा था कि अमेरिकी कंपनी से करीब 900 किमी तक मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइलें खरीदने की योजना है। जापान का यह कदम उसके शांतिवादी संविधान के खिलाफ है जिसमें अंतरराष्ट्रीय विवादों के निपटारे के लिए बल प्रयोग की मनाही है।

3. ट्रंप ने रविवार को राइट ब्रदर्स डे घोषित किया
• अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया का पहला विमान ईजाद करने और उसे सफलतापूर्वक उड़ाने वाले राइट बंधुओं ऑरविले और विलबर के सम्मान में रविवार को राइट ब्रदर्स डे मनाने की घोषणा की। यह घोषणा विमान की पहली सफल उड़ान की 114वीं सालगिरह के मौके पर की गई।
• राइट ब्रदर्स ने बाइप्लेन तैयार किया था जिसने 17 दिसम्बर 1903 को उत्तर कैरोलिना के किट्टी हॉक तट से उड़ान भरी थी और इसी के साथ उड़ान के दौर का आगाज हो गया था।
• यह घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, बाइप्लेन महज 12 सेकेंड तक ही उड़ान भर सका और केवल 120 फुट की ऊंचाई पर पहुंचा। लेकिन इसने इतिहास बदल दिया। कांग्रेस के 17 दिसम्बर 1963 को स्वीकृत एक संयुक्त प्रस्ताव में हर वर्ष की 17 दिसम्बर की तारीख को राइट ब्रदर्स डे मनाने का फैसला हुआ था।

4. ब्रिटेन-चीन निवेश संस्था के प्रमुख होंगे डेविड कैमरन
• ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अब एक नई भूमिका निभाएंगे। वह ब्रिटेन और चीन के निवेश संबंधों को बढ़ावा देने वाली संस्था के प्रमुख होंगे। कैमरन ने ब्रेक्जिट जनमत संग्रह के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और राजनीति से संन्यास ले लिया था।
• बीबीसी के मुताबिक, कैमरन एक अरब डॉलर (करीब 6400 करोड़ रुपये) राशि वाली संस्था की कमान संभालेंगे। इस राशि से बेल्ट एंड रोड पहल के तहत चीन और उसके व्यापारिक साङोदारों के बीच बंदरगाहों, सड़कों और रेल नेटवर्क में सुधार किया जाएगा।
• बताया जाता है कि कैमरन के चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। कैमरन की नियुक्ति ब्रिटिश वित्त मंत्री फिलिप हैमंड की इस हफ्ते चीन की दो दिवसीय यात्रा की बाद की गई है। हालांकि उनकी नई भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
• हैमंड का कहना है कि इस पहल से रोजगार सृजन होगा और व्यापार संपर्क बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन दुनिया के सबसे बड़े और सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। चीन के साथ हमारे संबंध मजबूत हैं और इससे दोनों देशों को फायदा हो रहा है।

5. मर्केल को लैंगिक समानता पुरस्कार

• इंग्लैंड (वार्ता)। फिनलैंड ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को अपने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। फिनलैंड के प्रधानमंत्री जूहा सिपिला ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए सुश्री मर्केल का मानवाधिकारों की रक्षक के रूप में वर्णन किया।
• सिपिला ने विश्वस्तर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए सुश्री मर्केल की प्रतिबद्धताओं की सराहना की। उन्होंने कहा, इस पुरस्कार से वह दुनियाभर के देशों में लैंगिक समानता के संदेश को मजबूत करना चाहते हैं। सुश्री मर्केल दुनिया की सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं और वह कई महिलाओं और लड़कियों के लिए एक उदाहरण हैं।
• उन्होंने कहा, फिनलैंड 1906 में महिलाओं को पूर्ण राजनीतिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला राष्ट्र था। सुश्री मर्केल ने कहा, इस तरह के सम्मान से खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हूं और आगे भी लिंग समानता के लिए काम करती रहूंगी।
🤗🤗🤗🤗🤗🤗🤗🤗

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *