INTERNATIONAL/BILATERAL

1.राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद साइप्रस पहुंचे
• राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद यूरोप की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले चरण में रविवार को साइप्रस पहुंचे। कोबिंद यूरोपीय देशों के साथ भारत के उच्चस्तरीय संपर्क को जारी रखने के वास्ते यूरोप के देशों की यात्रा पर है।
• राष्ट्रपति और उनकी पत्नी यहां लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। साइप्रस के ऊर्जा, वाणिज्य,उद्योग और पर्यटन मंत्री जॉर्जियस लक्कोत्रीपिस ने उनकी अगवानी की। को¨वद ने ट्वीट किया, अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हमारे निकटतम और सबसे दृढ साझेदारों में से एक साइप्रस की यात्रा शुरू करने पर खुश हूं।
• मेरा प्रतिनिधिमंडल और मैं हिन्द महासागर से भूमध्यसागर में मैत्रीपूर्ण धाराएं लेकर आये हैं। एक सार्थक यात्रा के लिए तत्पर है। साइप्रस के अलावा कोबिंद बुल्गारिया और चेक गणराज्य की यात्रा करेंगे।

2. अमेरिका ने पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर की मदद रद्द की
• अमेरिकी सेना ने ऐलान किया कि वह पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद रद्द कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान देश में चरमपंथी गुटों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में नाकाम रहा है इसलिए यह आर्थिक मदद रोकी जा रही है। अमेरिका के इस फैसले से दोनों देशों के बिगड़ते रिश्तों को एक और झटका पहुंचा है।
• पेंटागन प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोनी फॉकनर ने शनिवार को जारी बयान में कहा, दक्षिण एशिया रणनीति के समर्थन में पाकिस्तान की गतिविधयों में कमी की वजह से हम बाकी बची 30 करोड़ डॉलर की धनराशि भी रोक रहे हैं।
• फॉकनर ने कहा, हम लगातार पाकिस्तान पर दबाव बनाते रहे कि वह अपने यहां सभी आतंकवादी गुटों के खिलाफ कोई त्वरित कार्रवाई करे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हम अब 30 करोड़ डॉलर की धनराशि का इस्तेमाल अपनी आवश्यक प्राथमिकताओं के लिए करेंगे। हालांकि, अभी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के इस फैसले को कांग्रेस की मंजूरी मिलना बाकी है। अमेरिका का यह फैसला जनवरी में उसके फैसला का ही हिस्सा है, तब भी अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद रोक दी थी।
• अमेरिका का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो इस सप्ताह पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तानी धरती पर संचालित आतंकी नेटवकरे से निपटने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान की आलोचना की है। इन गुटों में हक्कानी नेटवर्क और अफगान तालिबान शामिल हैं।
• राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पाकिस्तान पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह अमेरिका से मदद के नाम पर अरबों डॉलर लेकर उसे धोखा दे रहा है। अमेरिका की लंबे समय से शिकायत रही है कि पाकिस्तान अफगान तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और अल कायदा जैसे आतंकी गुटों का गढ़ बना हुआ है।
• गौरतलब है कि साल 2002 से पाकिस्तान को अमेरिका से आर्थिक मदद के तौर पर 33 अरब डॉलर से अधिक की धनराशि मिलती रही है। इसमें 14 अरब डॉलर की गठबंधन सहयोग धनराशि भी हैं।

3. नाफ्टा सौदे में कनाडा की जरूरत नहीं : ट्रंप
• अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा को उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) में रखने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को इसमें हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अन्यथा बहुपक्षीय व्यायार समझौते को पूरीतरह खत्म कर देंगे।
• ट्रंप ने शनिवार का ट्विटर पर कहा,नए नाफ्टा सौदे में कनाडा को रखने की कोई राजनीतिक आवश्यकता नहीं है। अगर हम दशकों से अपशब्द सुनने के बाद अमेरिका के लिए उचित सौदा नहीं करते हैं, तो कनाडा बाहर हो जाएगा।
• उन्होंने कहा, कांग्रेस को इन वार्ताओं में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए या फिर मैं पूरी तरह से नाफ्टा को समाप्त कर दूंगा और हम पहले से बहुत बेहतर स्थिति में होंगे।
• ट्रंप ने मैक्सिको के साथ द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के अपने इरादे से कांग्रेस को शुक्रवार को अवगत करा दिया था। अमेरिका और कनाडा के बीच नाफ्टा वार्ता पर सहमति नहीं बन पाने के कारण दोनों देशों के बीच जारी वार्ता शुक्रवार को समाप्त हो गया था। ट्रंप ने सोमवार को मैक्सिको के साथ सौदा किया था।
• सांसदों ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि जबतक कनाडा को शामिल नहीं किया जाता तबतक मैक्सिको के साथ हुए समझौते को कांग्रेस से अनुमोदन हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, पूरी तरह से द्विपक्षीय सौदे को पारित करने के लिए डेमोक्रेट से समर्थन की आवश्यकता होगी।

4. मिस्र : सोशल मीडिया पर सेंसर कसने वाला कानून पास
• मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने इंटरनेट पर सेंसर कसने के लक्ष्य से एक ऐसे कानून को मंजूरी दी है जिसके तहत अधिकारी सोशल मीडिया का उपयोग करने वालों पर नजर रख सकेंगे।
• इस कानून को देश की संसद ने जुलाई में ही मंजूरी दे दी थी। इसके तहत देश के सुप्रीम काउंसिल फॉर मीडिया रेगुलेशन को यह अधिकार होगा कि वह सोशल मीडिया, वेबसाइट या ब्लॉग पर 5,000 से ज्यादा फॉलोवर्स वाले लोगों पर नजर रख सके।
• शनिवार को जारी राजपत्र में कहा गया है कि ‘‘फर्जी खबरें प्रकाशित या प्रसारित करने या कानून का उल्लंघन करने, ¨हसा भड़काने या घृणा फैलाने वाली सूचनाओं का प्रसारण करने वाले लोगों के अकाउंट को निलंबित करने का अधिकार परिषद के पास होगा।

5. शिखर वार्ता के विषय में चर्चा के लिए उ. कोरिया जाएगा द. कोरियाई दल
• दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल अंतर कोरियाई शिखर वार्ता के प्रबंधों पर चर्चा करने के लिए इस सप्ताह उत्तर कोरिया का दौरा करेगा। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों में कुछ हद तक सुधार होने के बाद उत्तर कोरिया में इस महीने यह शिखर वार्ता आयोजित की जानी है। इसी संबंध में दक्षिण कोरियाई दल अपने पड़ोसी देश उत्तर कोरिया जाएगा।
• दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपनी नियोजित बैठक से पहले ब्यौरों पर चर्चा के लिए रविवार को उत्तर कोरिया के लिए विशेष दूत के तौर पर अपने शीर्ष सुरक्षा सलाहकार को नामित किया।
• मून के प्रवक्ता किम युई क्योम ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख चुंग युई योंग के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्योंगयांग के लिए रवाना होगा। इस प्रतिनिधिमंडल में दक्षिण कोरिया के खुफिया प्रमुख सुह हून भी शामिल हैं। यह शिष्टमंडल अंतर कोरियाई सीमा के पास से एक असाधारण सीधे विमान मार्ग के जरिये प्योंगयांग पहुंचेगा।
• मार्च के बाद से चुंग का उत्तर कोरिया का यह दूसरा दौरा होगा।
• प्रवक्ता ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिनिधिमंडल इस बार उत्तर कोरिया के नेता किम से मिलेगा या नहीं।1बता दें कि मून और किम अभी तक दो बार मळ्लाकात कर चळ्के हैं। दोनों देशों के प्रमुखों के बीच पहली ऐतिहासिक बैठक अप्रैल में प्योंगयांग के एक गांव में हुई थी। कोरियाई प्रायद्वीप में 1950-53 के युद्ध के बाद यह पहला मौका था जब किसी उत्तर कोरियाई नेता ने सीमा पार करके दक्षिण कोरिया के प्रमळ्ख से मुलाकात की थी।
• इसके बाद दोनों नेताओं की मुलाक़ात मई में पनमळ्नजोम में हुई थी। इस बैठक में गत 12 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच सिंगापूर में हुई ऐतिहासिक मुलाक़ात को लेकर चर्चा की गई थी।

6. पाकिस्तान समेत आठ देशों पर 20% से ज्यादा कर्ज चीन का
• चीन की महत्वाकांक्षी वन बेल्ट वन रोड’ परियोजना को पांच साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही चीन ने परियोजना से जुड़े बहुत से देशों कर्ज देकर फंसा लिया है। यही कारण है कि कर्ज में फंसे देशों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। ये दावा अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर ग्लोबल डेवेलपमेंट ने किया है।
• थिंक टैंक के मुताबिक- पाक, जिबूती, मालदीव, मंगोलिया, लाओस, माेंटेनीग्रो, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान ऐसे मुल्क हैं, जो पारदर्शिता के अभाव और गोपनीय शर्तों के चलते कर्ज चुकाने में कामयाब नहीं होंगे और चीन के डेब्ट ट्रैप का शिकार हो जाएंगे। जिन 78 देशों को चीन ने इस योजना में शामिल किया है, उनमें से कई की अर्थव्यवस्था निवेश के लायक नहीं हैं।
• जैसे बीआरआई में शामिल पाकिस्तान, जिसे ओईसीडी रैंकिंग ऑफ कंट्री रिस्क में सातवां दर्जा मिला है। ऐसे देशों के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। साथ ही प्रोजेक्ट का भविष्य भी संशय में रहेगा। इन्हीं सवालों के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीते हफ्ते प्रोजेक्ट का बचाव किया था।
• उन्होंने ने कहा- ये कोई चीन क्लब’ नहीं है। उन्होंने ये भी दावा कि परियोजना में शामिल देशों के साथ चीन का व्यापार 35 हजार करोड़ रुपए बढ़ा है। इसमें डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट 4.2 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है।

ENVIRONMENT

7. बैंकाक के जलमग्न होने का खतरा
• जलवायु परिवर्तन पर बातचीत की मेजबानी के लिए तैयार बैंकाक खुद को पर्यावरण संकट से बचाने के लिए जूझ रहा है। गौरतलब है कि मौसम से जुड़ी एक गंभीर चेतावनी में कहा गया है कि यह शहर महज एक दशक में आंशिक रूप से पानी में डूब जाएगा।थाईलैंड की राजधानी में संयुक्त राष्ट्र के अगले जलवायु सम्मेलन की तैयारी के लिए मंगलवार से बैठकों का दौर शुरू हो रहा है।
• तापमान बढने, मौसम के असामान्य पैटर्न के समय के साथ और बदतर होने की आशंका जताई गई है। इससे सरकारों पर 2015 की पेरिस जलवायु संधि को अमली जामा पहनाने का दबाव और बढ़ गया है। एक समय में दलदली जमीन पर बसा बैंकाक समुद्र स्तर से महज डेढ़ मीटर यानी पांच फुट की ऊंचाई पर स्थित है और इसी वजह से समुद्र का जल स्तर बढने से इस शहर को सबसे अधिक खतरा बताया जा रहा है। इसके अलावा जकार्ता और मनीला जैसे दक्षिण एशियाई शहरों पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
• ग्रीनपीस के तारा बुआकामसरी ने कहा, विश्वबैंक की रपट के मुताबिक भारी बारिश, मौसम के पैटर्न में बदलाव के कारण 2030 तक बैंकाक का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न हो जाएगा। वर्तमान में राजधानी हर वर्ष एक से दो सेंटीमीटर डूब रहा है और निकट भविष्य में भीषण बाढ का खतरा है। थाईलैंड की खाड़ी के निकट के समुद्र चार मिलीमीटर प्रतिवर्ष की दर से ऊपर उठ रहे हैं।

PLAY

8. जापानी तैराक रिकाको बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
• जापान की युवा तैराक रिकाको इकी तरणताल में अपने छह स्वर्ण पदकों के अभूतपूर्व प्रदर्शन की बदौलत रविवार को यहां संपन्न हुए 18वें एशियन गेम्स की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।
• वह यह सम्मान पाने वाली पहली महिला एथलीट बन गई हैं। इन खेलों में जापान की युवा महिला तैराक इकी ने तरणताल में सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक जीते थे जिसकी बदौलत उन्हें इन खेलों की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर(एमवीपी) चुना गया।इससे पहले एक एशियन गेम्स में सर्वाधिक पदकों की उपलब्धि उत्तर कोरियाई निशानेबाज सो जिन मैन के नाम थी जिन्होंने 1982 के नई दिल्ली एशियन गेम्स में सात स्वर्ण और एक रजत सहित सर्वाधिक आठ पदक जीते थे।
• 18 साल की जापानी खिलाड़ी ने 36 साल बाद इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए आठ पदक जीते। उन्होंने तैराकी में छह स्वर्ण सहित दो रिले रजत पदक भी अपने नाम किए हैं। इकी ने अपने सभी छह स्वर्णो को गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ जीता है और उनकी उपलब्धि इसलिए और खास है क्योंकि वह पैन पैसिफिक चैंपियनशिप से सीधे जकार्ता पहुंची थीं।

Sorce of the News (With Regards):- compile by Dr Sanjan,Dainik Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *