भ्रष्टाचार  Corruption

 

वर्तमान भारत में आज भ्रष्टाचार हमारे देश भारत में पूरी तरह से फ़ैल चूका है। भारत में आज लगभग सभी प्रकार के आईटी कंपनियां,  बड़े कार्यालय, अच्छी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भी आज भारत पूरी तरीके से विकसित होने की दौड़ में बहुत पीछे है। इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार ही तो है। चाहे वह समाज का कोई लोग हो, सरकारी कर्मचारी हो या कोई राजनीतिक नेता, का कार्य क्षेत्र हो हर जगह भ्रष्टाचार ने अपना घर बना लिया है। आज भ्रष्टाचार कुछ इस प्रकार से भारत में बढ़ चुका है कि कहीं-कहीं तो भ्रष्टाचार के बिना काम ही नहीं होता है।

*📻भ्रष्टाचार के प्रभाव EFFECTS OF CORRUPTION IN HINDI*

भ्रष्टाचार कुछ इस प्रकार से भारत में दीमक की भांति फैल चुका है कि इसके सभी प्रभाव तो बता पाना बड़ा मुश्किल है। भले ही कोई ढ़ोंगी बाबा हो या कोई रोड, ईमारत या पुल बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर का काम हो जगह आपको भ्रष्टाचार दिख ही जाएगा। भारत में कई जगहों पर धर्म, संप्रदाय,आस्था और विश्वास के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में पैसे या घूस न देने पर काम पूरे नहीं होते हैं।

दुकानों में मिलावट का सामान मिल रहा है और कई कंपनियों का सामान खाने लायक ना होने पर भी भ्रष्टाचार के कारण दुकानों पर मिल रहा है। कुछ चंद पैसों के लिए बड़े-बड़े कर्मचारी और नेता गलत चीजों को पास कर देते हैं जिसका प्रभाव आम आदमी पर पड़ता है। पहले कार्यालय में घूस लेना और भ्रष्टाचार, खासकर दफ्तरों में काम करने वाले लोगों की आय कम और व्यय ज्यादा होने के कारण दिखता था परंतु अब जब सरकार ने कर्मचारियों को अच्छा वेतन देना भी शुरू कर दिया है तब भी भ्रष्टाचार में कमी नहीं दिख रही है।

भ्रष्टाचार में कमी ना दिखने का सबसे बड़ा कारण है कि भ्रष्टाचार अब हर किसी की आदत सा बन चुका है। अब भ्रष्टाचार होने पर भी लोगों को लगता है कि यह हर दिन का काम ही तो है। जब तक हमारा देश भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होगा तब तक हम भारत को विकसित देश नहीं बना पाएंगे। आज भ्रष्टाचार के कारण ही कई प्रकार के सरकार द्वारा शुरू किये गए सार्वजनिक कार्य सही से पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। रोड तो बनते हैं, बड़ी इमारतें बनती पर कुछ ही सालों में ख़राब हो जाते हैं। यह सब भ्रष्टाचार के कारण होता है और ख़ामियाज़ा आम आदमी को भुगतना पड़ता है।

*✴️🔵भ्रष्टाचार को रोकने के उपाय HOW TO STOP CORRUPTION IN HINDI?*

1. सरकारी कर्मचारियों को अच्छा वेतन PROVING GOOD SALARY FOR GOVERNMENT EMPLOYEE

लगभग सभी केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के रिपोर्ट के अनुसार काफी हद तक अब अच्छा वेतन मिल रहा है। अभी भी राज्य सरकार के कर्मचारियों को सही प्रकार से वेतन नहीं मिल पाया है। परंतु वेतन अच्छा मिलने पर भी भ्रष्टाचार अब दफ्तरों में एक आदत सा बन चुका है जिसके कारण दिनों दिन भ्रष्टाचार बढ़ते चले जा रहा है। इसलिए सोच समझकर और सही समय पर वेतन बढ़ाया जाना चाहिए जिससे कर्मचारी के मन में भ्रष्टाचार की भावना उत्पन्न ना हो सके।

*🏵2.  दफ्तरों में लोगों की कमी LACK OF WORKERS IN OFFICES*

कई सारे सरकारी दफ्तरों में जरूरत से बहुत कम कर्मचारी नियुक्त किए जाते हैं जिसके कारण काम करने वाले हैं कर्मचारियों पर भार बढ़ते जाता है। इससे दो प्रकार की असुविधाएं उत्पन्न होती है पहले आम आदमी का काम सही समय पर पूर्ण नहीं हो पाता है और दूसरा काम को जल्दी पूर्ण करने-कराने के लिए लोग भ्रष्टाचार का रास्ता अपनाते हैं। इसमें जो लोग घुस देते हैं उनका काम पहले हो जाता है और जो लोग घुस नहीं देते हैं या तो उनका काम पूर्ण होने में पूरा साल लग जाता है या कभी पूर्ण होता ही नहीं है। भ्रष्टाचार को सरकारी दफ्तरों में पूरी तरीके से बंद करने के लिए हर विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करने वाले आयोग बनाने चाहिए जो ऐसे अनैतिक कार्यों पर ध्यान रखें।

*🏵3. सभी कार्यालय में कैमरा लगाया जाये CCTV CAMERA FOR OFFICES*

आज कल लगभग सभी कार्यालयों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जो कार्यालय में निगरानी रखने के लिए लगाए गए हैं। परंतु कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे कि यह सीसीटीवी कैमरे अन्य विभाग के द्वारा संभाले जाएं जो ऑफिस में काम करते हुए कर्मचारियों पर निगाह रखे। इससे ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी घुस लेने से डरेंगे और लेने पर पकड़े भी जाएंl

भ्रष्टाचार को रोकने का सबसे आसान रास्ता है भ्रष्टाचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। भ्रष्टाचार भी आतंकवाद और देशद्रोह के समान है और यह एक बहुत ही बड़ा अपराध है जिससे देश की आर्थिक स्तिथि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आप खुद ही सोच कर देखिए एक ऐसा अपराध जिसके कारण देश उन्नति ना कर पा रहा हो क्या उसके लिए मात्र कुछ छोटे-मोटे ही सजा मिलना सही होगा।  भ्रष्टाचार करने वाले को देशद्रोह करने वाले के समान मानना होगा और उनके लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान बनाना पड़ेगा। ऐसा करने से लोग भ्रष्टाचार करने से पहले 10 बार सोचेंगे।

*⭕📻5. भ्रष्टाचार का विरोध करें ALWAYS OPPOSE CORRUPTION*

भ्रष्टाचार बढ़ने का मात्र एक  सबसे बड़ा कारण है और वह है भ्रष्टाचार का साथ देना। भले ही किसी कार्यालय में हमारा कोई कार्य पूर्ण हो या ना हो हमें कदापि भ्रष्टाचार का साथ नहीं देना चाहिए। भ्रष्टाचार इसीलिए होता है क्योंकि हम उसे होने देते हैं। हमें हमेशा भ्रष्टाचार का विरोध करना चाहिए और लोगों को इसके विषय में जागरूकता प्रदान करना चाहिए।

*✴️⭕भारत में हुए सबसे बड़े भ्रष्टाचार के घोटाले THE TOP 10* CORRUPTION SCAMS IN INDIA

*भारतीय कोयला आवंटन घोटाला Indian Coal* Allocation Scam – 2012 – 1,86,000 Crore

*⭕2जी स्पेक्ट्रम घोटाला 2G* Spectrum Scam – 2008 – 1,76,000 Crore

*वक्फ बोर्ड भूमि घोटाला Wakf* Board Land Scam – 2012 – 1.50,000 Crore

*राष्ट्रमंडल खेलों के घोटाला* Commonwealth Games Scam – 2010 – 70,000 Crore

*तेलगी घोटाला Telgi Scam –* 2002 – 20,000 Crore

*सत्यम घोटाला Satyam* Scam – 2009 – 14,000 Crore

*बोफोर्स घोटाला Bofors* Scam – 1980s & 90s – 100 to 200 Crore

*चारा घोटाला The Fodder* Scam – 1990s – 1,000 Crore

*हवाला घोटाला The Hawala* Scandal – 1990-91 – 100 Crore

*हर्षद मेहता और केतन पारेख आईटी* कंपनियांHarshad Mehta & Ketan Parekh Stock Market Scam – 1992 – 5000 Crore Combined

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *