1.यूएस ने ईरान पर फिर लगाए सख्त प्रतिबंध
• अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान पर फिर से लगाया गया प्रतिबंध ‘‘बहुत ही कठोर’ है। साथ ही उन्होंने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों की भी चेतावनी दी है।ट्रंप ने आज सुबह अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ईरान पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
• यह अब तक का सबसे कठोर प्रतिबंध है और नवम्बर में इसे और कठोर बना दिया जाएगा।’ ट्रंप ने कहा, ‘‘जो कोई भी ईरान के साथ कारोबार कर रहा है वव अमेरिका के साथ कारोबार नहीं कर पाएगा। मैं सिर्फ विश्व शांति के लिए कह रहा हूं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।’ अमेरिकी प्रतिबंधों के पहले चरण में ईरान की अमेरिकी मुद्रा तक पहुंच तथा कार और कालीन समेत अन्य प्रमुख उद्योगों को निशाना बनाया गया है।
• अमेरिकी प्रतिबंधों का दूसरे चरण पांच नवम्बर से प्रभावी होगा और इससे ईरान के कच्चे तेल की बिक्री पर रोक लगेगी। यह स्थिति भारत, चीन और तुर्की जैसे कई देशों को अत्यधिक नुकसान पहुंचाएगी।
• उ अमेरिका ने बहुपक्षीय परमाणु समझौते के बाद ईरान से प्रतिबंध हटाया था। मई में अमेरिकी ट्रंप ने अमेरिका के परमाणु समझौते से बाहर होने की घोषणा की थी और ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

2. सौर ऊर्जा प्रोत्साहन पर संयुक्त राष्ट्र ने की भारत की तारीफ
• संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण प्रमुख ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को सौर ऊर्जा से पूरा करने और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पर रोक के भारत के प्रयासों की सराहना की है। हालांकि उन्होंने कहा कि धरती को बचाने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है।
• संयुक्तराष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहिम ने कहा कि वर्ष 2017 मानव इतिहास में पहला वर्ष है जब दुनिया में सूर्य के माध्यम से उत्पादित बिजली तेल, गैस और कोयले से कुल मिला कर उत्पादित बिजली से अधिक रही।
• एरिक ने यूएन न्यूज के साथ साक्षात्कार में कहा दक्षिण भारत में दुनिया का ऐसा पहला हवाई अड्डा है जो पूरी तरह सौर ऊर्जा से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत में केरल का कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरी से सौर ऊर्जा से चलने वाला पहला हवाई अड्डा है। सितम्बर 2018 तक इस हवाई अड्डे की सौर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 40 मेगावाट हो जाएगी।
• सोलहीम ने कहा कि सौर ऊर्जा की बदौलत भारत के कुछ दक्षिणी राज्य दुनिया में तेज आर्थिक विकास कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि अमेरिका में कोयला क्षेत्र के मुकाबले सौर क्षेत्र में पांच गुना अधिक नौकरियां हैं।

3. स्विस बैंक में भारतीयों के खातों की जानकारी 10 दिन में मिलेगी
• स्विट्जरलैंड से एचएसबीसी बैंक में भारतीयों के खातों की जानकारी 10 दिन में मिलने की उम्मीद है। स्विस सुप्रीम कोर्ट ने वहां की सरकार को भारत के साथ जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।
• विदेश में कितना कालाधन है, इस सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि इसका कोई सरकारी आंकड़ा नहीं है। लेकिन एचएसबीसी में जिन भारतीयों के खातों की जानकारी मिली है, उनसे 8,448 करोड़ रु. की अघोषित आय का पता चला। इन्हें 5,447 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा गया है। 164 मामलों में 1,290 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई है। 84 मामलों में 199 केस भी दर्ज किए गए हैं।
• पनामा पेपर्स के बारे में गोयल ने कहा कि इसमें 426 लोगों की जानकारी थी। अभी तक 50 मामलों में जब्ती और 12 में सर्वे की कार्रवाई हुई है। नया कालाधन कानून के तहत 16 मामले दर्ज किए गए हैं। 1,532.88 करोड़ रु. के अघोषित विदेशी निवेश का पता चला है।
• स्विस बैंकों में भारतीयों के 7,000 करोड़ रु.
• 2011 में फ्रांस ने एचएसबीसी में 628 खातों की जानकारी दी। मई 2012 के श्वेतपत्र के अनुसार स्विस बैंकों में 2010 में भारतीयों के 9,295 करोड़ रु.।
• 2015 में भारतीय मीडिया में एचएसबीसी की जिनेवा ब्रांच में 1,195 भारतीय खाताधारकों की सूची प्रकाशित हुई। इनमें 25,420 करोड़ रुपए जमा थे।
• 7000 करोड़ रुपए जमा थे स्विस नेशनल बैंक में भारतीयों के। बैंक की तरफ से इस साल जून में जारी आंकड़ों में यह बताया गया है।

4. जस्टिस इंदिरा बनर्जी, विनीत शरण और केएम जोसेफ बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश
• सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र ने मंगलवार को शीर्ष अदालत के तीन नए न्यायाधीशों इंदिरा बनर्जी, जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस केएम जोसेफ को पद की शपथ दिलाई। तीनों न्यायाधीशों ने केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए वरिष्ठताक्रम में शपथ ली है। इनमें जस्टिस बनर्जी सबसे वरिष्ठ और जस्टिस जोसेफ सबसे कनिष्ठ हैं।
• अब सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 25 हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों के कुल 31 पद मंजूर हैं अभी भी छह पद रिक्त हैं।
• मालूम हो कि जस्टिस जोसेफ का नाम कोलेजियम की ओर से सरकार को भेजे जाने से लेकर शपथ ग्रहण में वरिष्ठता क्रम तक को लेकर विवाद रहा। शपथ ग्रहण के साथ सब कुछ खत्म माना जा सकता है।
• जस्टिस इंदिरा बनर्जी मूलत: कलकत्ता हाई कोर्ट से हैं। सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नत होने से पहले वह मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थीं।
• जस्टिस विनीत शरण मूलत: इलाहाबाद हाई कोर्ट से हैं और आने से पहले वह उड़ीसा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। जस्टिस केएम जोसेफ मूलत: केरल हाई कोर्ट से हैं और सुप्रीम कोर्ट आने से पहले उत्तराखंड हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश थे।

5. चीन ने खोजा लीथियम की प्रचुरता वाला अब तक का सबसे बड़ा तारा
• चीन के वैज्ञानिकों ने लीथियम की प्रचुरता वाला अब तक का सबसे बड़ा तारा खोजा है। सूर्य से डेढ़ गुना भारी इस तारे पर सामान्य से तीन हजार गुना अधिक लीथियम मौजूद है। इसकी खोज के बाद ब्रrांड की उत्पत्ति और विकास से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठने की संभावना है।
• वैज्ञानिकों के अनुसार, ब्रrांड के विस्तार से जुड़े बिग बैंग घटनाक्रम में हाइड्रोजन और हीलियम के साथ लीथियम गैस भी संश्लेषित हुई थी। पिछले तीन दशकों में लीथियम की प्रचुरता वाले कुछ ही खगोलीय पिंड मिले हैं। लीथियम का अध्ययन करना खगोलविदों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। नए तारे की खोज बड़ी सफलता साबित हो सकती है।
• गैलेक्टिक डिस्क की उत्तर दिशा में स्थित इस तारे को द लार्ज स्काई एरिया मल्टी-ऑब्जेक्ट फाइबर स्पेक्ट्रोस्कोपिक टेलीस्कोप से खोजा गया। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज एंड नेशनल ऑब्जरवेटरीज ऑफ चीन (एनएओसी) के मुताबिक, यह पृथ्वी से 4,500 प्रकाश वर्ष दूर है।
• एनएओसी से जुड़े प्रोफेसर जेएचएओ गैंग का कहना है कि अब यह पता लगाना आसान हो जाएगा कि कुछ खगोलीय पिंड में लीथियम की इतनी प्रचुरता क्यों होती है? फिलहाल वैज्ञानिक इस नए तारे की अन्य विशेषताओं का पता लगाने में जुटे हैं।

6. एम. करुणानिधि का निधन
• तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि का यहां एक अस्पताल में मंगलवार शाम निधन हो गया।
• मुथुवल करुणानिधि द्रविड़ अभियान से जुड़े उन अंतिम लोगों में से एक थे, जो तमिलनाडु में पांच दशक पहले सामाजिक न्याय के आधार पर राजनीति में पिछड़े वर्ग के उत्थान और कांग्रेस शासन की समाप्ति के अगुवा बनकर उभरे थे।94 वर्षीय करुणानिधि तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने यहां एक शलाका पुरु ष की तरह अपने सार्वजनिक जीवन को जिया।
• उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जब उन्होंने 1971 में इंदिरा गांधी का साथ दिया और इसका चुनावों में उन्हें फायदा मिला। लेकिन उन्होंने 1975-77 के आपातकाल का कड़ा विरोध किया था, जिस दौरान उनकी सरकार को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।
• करुणानिधि के नेतृत्व में द्रमुक को 2004 और 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में बेहतर स्थिति हासिल थी। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में राजग सरकार में भी उनकी पार्टी को अच्छी स्थिति हासिल थी।
• वह अपने पथ प्रदर्शक सी.एन. अन्नादुरई या अन्ना के स्थान पर 1969 में मुख्यमंत्री बने थे और पार्टी व सरकार पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई। वह लगभग 50 वर्षो तक द्रमुक के अध्यक्ष बने रहे।
• वर्ष 2016 में उनकी प्रतिद्वंद्वी जे.जयललिता के निधन, और अब मंगलवार को उनके निधन के बाद तमिलनाडु में एक शून्य पैदा हो गया है।करुणानिधि का जन्म तीन जून, 1924 को तंजावुर जिले में हुआ था।

Sorce of the News (With Regards):- compile by Dr Sanjan,Dainik Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *