न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तुलना करते हुए एक लेख छपा है। जिसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जब-जब विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उनका किस तरह से सम्मान होता है? और उस देश का सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है।

तो वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप है जो नोबेल पुरस्कार पाने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं? लेकिन फिर भी नहीं मिल पा रहा। वहीं जब डोनाल्ड ट्रंप विदेश यात्रा पर होते हैं तो उन्हें अपनी बैठक छोड़कर आना पड़ता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स प्रधानमंत्री मोदी और भारत के बारे में क्या-क्या लिखते हैं-

1) मोदी ने खुद 20 विदेशी यात्राएं की और 13 देशों के प्रमुख भारत आए और हर यात्रा का अपना एक मकसद और एक विशेष लक्ष्य होता था।

2) ब्रिटेन के इतिहास का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हुआ। जिसमें 1000 से अधिक वस्तुओं पर टैरिफ शून्य किया गया।

3) 27 जनवरी 2026 को यूरोपीय यूनियन(EU) के साथ सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता हुआ और 2029 तक भारत, यूरोपियन यूनियन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन जाएगा।

4) भारत, फ्रांस का सबसे बड़ा AI पार्टनर बना एवं दूसरा सबसे बड़ा डिफेंस साझेदार बना और अब स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप।

5) नॉर्वे भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा और 10 लाख लोगों को रोजगार देगा।

6) भारत में शिप बिल्डिंग पार्टनर, दुनिया की सबसे उन्नत जहाज बना रहे हैं। इसमें दक्षिण कोरिया भी साथ है।

7) न्यूजीलैंड और भारत का मैरीटाइम सिक्योरिटी पार्टनर डिफेंस डील।
दूसरी तरफ न्यूयॉर्क टाइम्स ट्रंप के बारे में लिखते हैं, कि-

1) मोदी ने ट्रंप की कभी परवाह ही नहीं की। जब ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया तो भारत ने दो दर्जन से अधिक देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता करके ट्रंप के ट्रैफिक के प्रभाव को शून्य कर दिया।

2) ट्रंप ने भारत के रक्षा उद्योग को डिफेम किया तो मोदी ने फ्रांस, जर्मनी, जापान, कोरिया जैसे देशों को अपना डिफेंस पार्टनर बना लिया।

3) ट्रंप ने भारत और चीन में दरार डालने की कोशिश की। मगर मोदी ने BRICS और SCO को और ज्यादा महत्व देना शुरू कर दिया।

4) ट्रंप ने भारत को स्टेट आफ हॉर्मोज से आने वाले कच्चे तेल की आपूर्ति रोकी तो मोदी ने यूएई, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका से नया विकल्प तैयार कर लिया।

5) अमेरिका के तमाम दबावों के बावजूद की रूस से तेल खरीदना जारी रखा। इसके साथ ही साथ मोदी ने पिछले 1 साल में अमेरिका पर निर्भरता कम की और मल्टीप्ल पार्टनरशिप पर फोकस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *